SRH vs RCB Highlights

SRH vs RCB Highlights

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला RCB और हैदराबाद (SRH) के बीच M. Chinnaswamy Stadium में खेला गया। RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

SRH की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने केवल 3 ओवर में ही अपने 2 विकेट गंवा दिए। जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने दूसरे ही ओवर में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड को पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद भी SRH का बल्लेबाजी क्रम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया और टीम का तीसरा विकेट नितीश रेड्डी के रूप में गिरा, जिसे भी जैकब डफी ने ही आउट किया।

हालांकि, ईशान किशन और हेनरिच क्लासेन ने पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई और समझदारी से बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को स्थिरता दी और रन गति को आगे बढ़ाया।

9 ओवर तक ईशान किशन और हेनरिच क्लासेन के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो गई। इसी के साथ SRH का स्कोर 79/3 हो गया।

10 ओवर के बाद SRH का स्कोर 87/3 रहा, जहां कप्तान ईशान किशन ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

इसके बाद 12 ओवर तक SRH ने 105/3 का स्कोर बना लिया और टीम मजबूत स्थिति में नजर आने लगी।

लेकिन लंबे समय के बाद गेंदबाजी में वापसी करते हुए रोमारियो शेफर्ड ने अपने कमबैक ओवर की पहली ही गेंद पर हेनरिच क्लासेन को आउट कर दिया और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। क्लासेन ने 1 six और 2 चौके की मदद से 22 गेंदों में 31 रन बनाए।

इस विकेट के साथ ही हैदराबाद का स्कोर 126/4 हो गया। 15वें ओवर में SRH का पांचवां विकेट साहिल अरोड़ा के रूप में गिरा, जिन्हें सुयश शर्मा ने आउट किया। इस समय टीम का स्कोर 15 ओवर में 149/5 हो गया।

लेकिन अगले ही ओवर में फिन एलेन (फील्डर) ने ईशान किशन का शानदार कैच पकड़ा। ईशान ने बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने 38 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। ईशान किशन का विकेट अभिनंदन सिंह को मिला।

इसके बाद 167 रन के स्कोर पर हर्ष दुबे का विकेट गिरा, जिसे रोमारियो शेफर्ड ने हासिल किया। इसी के साथ SRH का स्कोर 167/7 हो गया।

18वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार को सफलता मिली और उन्होंने हर्षल पटेल को आउट किया। इस समय SRH का स्कोर 175/8 हो गया।

इसके बाद अनिकेत वर्मा ने पारी को आगे बढ़ाया और तेज बल्लेबाजी की, लेकिन वे भी रोमारियो शेफर्ड का शिकार बन गए। अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली।

अंत में, SRH ने RCB के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा।

SRH vs RCB Highlights 2nd Inning

SRH की ओर से पहला ओवर नितीश रेड्डी ने डाला, जिसमें 9 रन आए। दूसरा ओवर डालने उन्डाकट आए और उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट को पवेलियन भेज दिया।

RCB की ओर से नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल, जिन्होंने Virat Kohli के साथ शानदार साझेदारी की। दोनों ने मिलकर पावरप्ले में टीम का स्कोर 76/1 तक पहुंचाया।

इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने 44 गेंदों में 100 रनों की बेहतरीन साझेदारी की, जिससे RCB जीत की ओर मजबूत हो गई। पडिक्कल ने सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 26 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। उन्हें 9वें ओवर में हर्ष दुबे ने आउट किया। उस समय RCB का स्कोर 8.4 ओवर में 110/2 था।

इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने 12 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 31 रनों की तेज पारी खेली। जिटेश शर्मा ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सके।

अंत में टिम डेविड और विराट कोहली की साझेदारी ने RCB को जीत दिलाई। विराट कोहली ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और नाबाद 38 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

Previous articleMI vs KKR Playing 11 OUT! कौन है जीत का असली दावेदार?
Next articleMumbai Indians vs Kolkata Knight Riders – IPL 2026 मैच हाइलाइट्स (आसान भाषा में)